Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़

वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज के चातुर्मास महोत्सव का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन

वर्षायोग समिति 2026 की प्रेस वार्ता में कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी, श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज के चातुर्मास महोत्सव का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन

 

वर्षायोग समिति 2026 की प्रेस वार्ता में कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी, श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

फिरोजाबाद। वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज के पावन चातुर्मास महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को वर्षायोग समिति-2026 की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।

समिति के अध्यक्ष निमिष जैन ने बताया कि आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज आगामी चार माह तक छदामीलाल जैन मंदिर में विराजमान रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन प्रतिक्रमण, अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन, आहारचर्या, स्वाध्याय, सामायिक एवं आरती सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

महामंत्री शैलेन्द्र जैन (शेली) ने बताया कि चातुर्मास केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संयम, सदाचार, अहिंसा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों के प्रति जनजागरण का एक व्यापक अभियान है। इस अवधि में युवा एवं महिला जागरण कार्यक्रम, बाल संस्कार शिविर तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त को भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक, 28 अगस्त को रक्षाबंधन एवं भगवान श्रेयांसनाथ मोक्ष कल्याणक, 15 से 25 सितंबर तक पर्युषण महापर्व, 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व, 18 अक्टूबर को भगवान पुष्पदंत मोक्ष कल्याणक तथा 8 नवंबर को दीपोत्सव एवं भगवान महावीर स्वामी मोक्ष कल्याणक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अष्टानिका महापर्व के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन भी होगा।

समिति ने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार शाम 6 बजे विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम “संत की अदालत” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को आचार्य श्री के सान्निध्य में जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने नगरवासियों से चातुर्मास महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से आचार्य श्री के प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष निमिष जैन, महामंत्री शैलेन्द्र जैन (शेली), कोषाध्यक्ष पंकज जैन (एलआईसी), विशाल जैन (एडवोकेट), ऑडीटर रजत जैन (भदावर), स्वागताध्यक्ष सचिन जैन (सच्चा) सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद में वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज के चातुर्मास महोत्सव का शुभारंभ। चार माह तक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!