Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: चाऊमीन खाने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड से किया था हमला

रसूलपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में भेजा जेल

फिरोजाबाद: चाऊमीन खाने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड से किया था हमला

रसूलपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में भेजा जेल

फिरोजाबाद।

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में चाऊमीन खाने को लेकर हुए विवाद के बाद लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालपुर रोड स्थित आकाशवाणी रोड के सामने से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को राठौर नगर टूटी पुलिया निवासी रामगोपाल ने थाना रसूलपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनके पुत्र बंसी और उसके दोस्त अमन यादव पर दो युवकों ने चाऊमीन खाने के दौरान हुए विवाद के बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप था कि दोनों पर जान से मारने की नीयत से वार किए गए, जिसके आधार पर थाना रसूलपुर में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए आरोपी कासिम पुत्र यामीन निवासी मोमीन नगर और सुहैल उर्फ लल्ला पुत्र मोहम्मद चांद उर्फ चंदा निवासी मोमीन नगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सुहैल के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है, जबकि कासिम का नाम भी इसी प्रकरण में सामने आया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रसूलपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!