Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

एसएसपी आदित्य लांग्हे ने टूंडला में किया पैदल गश्त, कांवड़ यात्रा व त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्य बाजार और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, व्यापारियों से किया संवाद; सीसीटीवी लगाने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील

एसएसपी आदित्य लांग्हे ने टूंडला में किया पैदल गश्त, कांवड़ यात्रा व त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्य बाजार और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, व्यापारियों से किया संवाद; सीसीटीवी लगाने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील

फिरोजाबाद, 15 जुलाई। आगामी त्योहारों, कांवड़ यात्रा, महिलाओं की सुरक्षा तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को कस्बा टूंडला में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी टूंडला, थाना प्रभारी टूंडला, थाना पचोखरा पुलिस तथा भारी पुलिस बल उनके साथ मौजूद रहा। पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान बाजार में आने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित किया गया।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात व्यवस्था सहित सभी सुरक्षा इंतजाम और अधिक मजबूत किए जाएं। साथ ही आगामी त्योहारों के मद्देनज़र विभिन्न क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

गश्त के दौरान एसएसपी ने व्यापारियों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

फिरोजाबाद पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!