Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: प्राइवेट एंबुलेंस पेड़ से टकराई, वृद्ध महिला की मौत, चालक समेत 5 घायल

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट रही थीं महिला, नारखी क्षेत्र में गौंच के बाग के पास हुआ दर्दनाक हादसा; पुलिस ने शुरू की जांच

फिरोजाबाद: प्राइवेट एंबुलेंस पेड़ से टकराई, वृद्ध महिला की मौत, चालक समेत 5 घायल

Oplus_16908288

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट रही थीं महिला, नारखी क्षेत्र में गौंच के बाग के पास हुआ दर्दनाक हादसा; पुलिस ने शुरू की जांच

Oplus_16908288

फिरोजाबाद | संवाददाता दुष्यंत यादव

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राइवेट एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला कुछ दिन पहले घर पर गिरकर घायल हो गई थीं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस से घर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गौंच के बाग के पास एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना नारखी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर एंबुलेंस के अनियंत्रित होने से हादसा होना सामने आया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!