Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

ऑपरेशन दहन: फिरोजाबाद में 7.48 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ राख, 47 मुकदमों की 1444 किलो से अधिक ड्रग्स भट्टी में नष्ट

एनडीपीएस एक्ट के 47 मामलों में जब्त गांजा, चरस समेत अन्य मादक पदार्थों का हुआ विनष्टीकरण, एडीजी के निर्देशन और एसएसपी आदित्य लांग्हे की निगरानी में हुई बड़ी कार्रवाई।

ऑपरेशन दहन: फिरोजाबाद में 7.48 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ राख, 47 मुकदमों की 1444 किलो से अधिक ड्रग्स भट्टी में नष्ट

 

एनडीपीएस एक्ट के 47 मामलों में जब्त गांजा, चरस समेत अन्य मादक पदार्थों का हुआ विनष्टीकरण, एडीजी के निर्देशन और एसएसपी आदित्य लांग्हे की निगरानी में हुई बड़ी कार्रवाई।

फिरोजाबाद: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करोड़ों की ड्रग्स हुई खाक

उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 47 मुकदमों में जब्त 1444.136 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट कर दिए। भस्मक भट्टी में जलाए गए इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 7 करोड़ 48 लाख 36 हजार 300 रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के निर्देशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज के पर्यवेक्षण तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की निगरानी में जनपदीय डीडीसी कमेटी की मौजूदगी में संपन्न कराई गई।

गांजा, चरस समेत अन्य मादक पदार्थ किए गए नष्ट

पुलिस के अनुसार नसीरपुर, सिरसागंज, रामगढ़, लाइनपार, पचोखरा, शिकोहाबाद, टूण्डला और जसराना थाना क्षेत्रों से एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों को सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भस्मक भट्टी में नष्ट किया गया।

थानावार कितना मादक पदार्थ हुआ नष्ट

थाना नसीरपुर: 506.38 किलोग्राम

थाना सिरसागंज: 220 किलोग्राम

थाना रामगढ़: 142.89 किलोग्राम

थाना लाइनपार: 0.16 किलोग्राम

थाना पचोखरा: 61 किलोग्राम

थाना शिकोहाबाद: 326.20 किलोग्राम

थाना टूण्डला: 18.71 किलोग्राम

थाना जसराना: 168.796 किलोग्राम

ऑपरेशन दहन का उद्देश्य

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन दहन का उद्देश्य एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध और विधिसम्मत विनष्टीकरण कर उन्हें दोबारा अवैध नेटवर्क तक पहुंचने से रोकना है। इसी क्रम में फिरोजाबाद में 47 मामलों से संबंधित कुल 1444.136 किलोग्राम मादक पदार्थों को पूरी पारदर्शिता के साथ नष्ट कराया गया।

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे मौजूद

विनष्टीकरण की कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज/साइबर चंचल त्यागी, संबंधित थानों के नोडल माल निस्तारण अधिकारी तथा डीसीआरबी के मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!