Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 87 घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर बरामद

जिला पूर्ति निरीक्षक स्वीटी सिंह की अगुवाई में जैन नगर में छापेमारी, अवैध गैस कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा; मामले में विधिक कार्रवाई शुरू

फिरोजाबाद में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 87 घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर बरामद

जिला पूर्ति निरीक्षक स्वीटी सिंह की अगुवाई में जैन नगर में छापेमारी, अवैध गैस कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा; मामले में विधिक कार्रवाई शुरू

फिरोजाबाद। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य एवं रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस कारोबार का भंडाफोड़ किया है। जिला पूर्ति निरीक्षक स्वीटी सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर में छापेमारी कर बड़ी संख्या में घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए।

छापेमारी के दौरान मौके से कुल 87 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उनके व्यावसायिक उपयोग की आशंका जताई गई है। कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में इस तरह के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PCT News आमजन से अपील करता है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!