थाना दिवस पर डीएम और एसएसपी ने थाना रजावली में सुनीं फरियादियों की शिकायतें
समस्याओं के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, राजस्व व पुलिस विभाग को समन्वय से कार्रवाई करने के आदेश

फिरोजाबाद।
शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने थाना रजावली पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की क्रमवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।
डीएम एवं एसएसपी ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और प्रत्येक मामले का निस्तारण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा।
थाना दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।