Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रेलर से टकराई; 2 की मौत, दो दर्जन घायल

गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही बस हादसे का शिकार, चालक को झपकी आने की आशंका; 5 गंभीर घायलों को सैफई रेफर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रेलर से टकराई; 2 की मौत, दो दर्जन घायल

गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही बस हादसे का शिकार, चालक को झपकी आने की आशंका; 5 गंभीर घायलों को सैफई रेफर

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में खंभा संख्या 63 के पास गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

Oplus_16908288

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह बस चालक को नींद की झपकी आना मानी जा रही है। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही थाना नगला खंगर पुलिस, यूपीडा की रेस्क्यू टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस और राहत टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में घायल हुए यात्रियों में से पांच की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय में जारी है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!