यूपीराज्यलोकल न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन फिरोजाबाद में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला बल

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन फिरोजाबाद में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला बल

 

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन फिरोजाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/साइबर एवं प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण को कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौधारोपण के साथ ही सभी पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!