Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
युवायूपीराज्य

फिरोजाबाद के दो होनहारों का प्रदेश में परचम, मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

अब्दुल माजिद और नीलांश प्रताप सिंह को लोकभवन में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र; जिले का बढ़ाया मान

फिरोजाबाद के दो होनहारों का प्रदेश में परचम, मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

अब्दुल माजिद और नीलांश प्रताप सिंह को लोकभवन में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र; जिले का बढ़ाया मान

फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब जिले के दो मेधावी छात्रों अब्दुल माजिद और नीलांश प्रताप सिंह को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएसई एवं संस्कृत शिक्षा बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, टैबलेट, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस सम्मान समारोह में फिरोजाबाद के दो छात्रों ने जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया।

द एशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नीलांश प्रताप सिंह ने मंडल टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं आइवे स्कूल के छात्र अब्दुल माजिद ने इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नंदिनी यादव ने बताया कि अब्दुल माजिद नर्सरी कक्षा से ही विद्यालय के छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन तथा प्रतिभा के बल पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल परीक्षा में भी उन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वर्तमान में वह बायोलॉजी के छात्र हैं और भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहते हैं।

दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय प्रबंधन और पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने दोनों मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!