रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले लोधी देवेंद्र सिंह, लक्की ट्रस्ट के जनकल्याणकारी कार्यों की दी जानकारी
नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण उत्थान से जुड़ी योजनाओं पर हुई चर्चा, रक्षा मंत्री ने की सराहना

फिरोजाबाद/जसराना।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं लक्की ट्रस्ट अतुर्रा के अध्यक्ष लोधी देवेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान लोधी देवेंद्र सिंह ने लक्की ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी रक्षा मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण उत्थान के क्षेत्रों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है तथा समाज के विभिन्न वर्गों के हित में कार्य कर रहा है।
भेंट के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के लिए निरंतर प्रयास करने की शुभकामनाएं दीं।
लोधी देवेंद्र सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री से मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक रही और उनके मार्गदर्शन से समाजहित में कार्य करने के लिए नई ऊर्जा प्राप्त हुई।