गालिब नगर स्थित चूड़ी ट्रांसपोर्ट में भीषण आग, लाखों का नुकसान
दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, बाइक और स्कूटी जलकर राख

गालिब नगर स्थित चूड़ी ट्रांसपोर्ट में भीषण आग, लाखों का नुकसान
दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी
मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, बाइक और स्कूटी जलकर राख
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के गालिब नगर स्थित एक चूड़ी ट्रांसपोर्ट में गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने से ट्रांसपोर्ट में रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। हादसे में एक बाइक और एक स्कूटी भी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई।
ट्रांसपोर्ट मालिक के अनुसार आग से करीब दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।




