Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

भारतीय मजदूर संघ के जिला सम्मेलन में राजीव यादव पुनः बने जिलाध्यक्ष

सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला फिरोजाबाद में आयोजित सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ चयन,

भारतीय मजदूर संघ के जिला सम्मेलन में राजीव यादव पुनः बने जिलाध्यक्ष

सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला फिरोजाबाद में आयोजित सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ चयन,

श्रमिक हितों को मजबूत करने का लिया संकल्प
फिरोजाबाद में भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास मौजूद रहे। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, श्रमिक हितों एवं जिला कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के विचार सुनने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने संगठन की नियमावली के अनुरूप महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव को सर्वसम्मति से पुनः भारतीय मजदूर संघ फिरोजाबाद का जिलाध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया।
सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास, संभाग प्रमुख शंकर लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, प्रदेश मंत्री देव वर्मा एवं विभाग प्रमुख चंद्रभान की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि राजीव यादव के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजीव यादव लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं और उनकी कार्यशैली संगठन को नई दिशा देने में सहायक होगी।
बैठक में जिला मंत्री शिशुपाल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनुपंम्प शर्मा, किरण राठौर, अमित परपार, स्वदेश राघव, कोषाध्यक्ष तेजस्वी चतुर्वेदी, सहमंत्री ताराचंद, संयुक्त मंत्री नरेंद्र कुमार, जितेंद्र शंखवार एवं सलमान खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा महानगर अध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष रमाकांत यादव, महानगर मंत्री राधा शंखवार एवं मीडिया प्रभारी दुष्यंत यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया।
सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राजीव यादव के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!