Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

लाइनपार पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी रॉकी

महिला संबंधी गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

लाइनपार पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी रॉकी

महिला संबंधी गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में दर्ज गंभीर मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ रॉकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से पुलिस की नजरों से बच रहा आरोपी आखिरकार लाइनपार पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना लाइनपार पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।

पुलिस के मुताबिक थाना लाइनपार में दर्ज मु0अ0सं0 87/2026 धारा 87/64(1)/351(2) बीएनएस के मामले में आरोपी अनिल कुमार उर्फ रॉकी पुत्र मुरलीलाल निवासी ग्राम गुदाऊ थाना लाइनपार फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ग्राम नकटपुरा से ठार बालकराम की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य, उपनिरीक्षक अंकुर चौहान, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल रिंकू और रिक्रूट कांस्टेबल जीतू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!