फिरोजाबाद: टूण्डला पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश कर महिला का गुम हुआ बैग लौटाया
ऑटो में छूटा था आभूषणों और कपड़ों से भरा बैग, सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने खोजकर किया सुपुर्द

फिरोजाबाद: टूण्डला पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश कर महिला का गुम हुआ बैग लौटाया
ऑटो में छूटा था आभूषणों और कपड़ों से भरा बैग, सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने खोजकर किया सुपुर्द
उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत टूण्डला पुलिस ने तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए एक महिला का गुम हुआ बैग सकुशल बरामद कर उसे वापस लौटाया। बैग में आभूषण, कपड़े और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।
जानकारी के अनुसार श्रीमती अनु पत्नी राहुल निवासी टूण्डला रेलवे स्टेशन जाने के दौरान एक ऑटो में अपना बैग भूल गई थीं। बैग में मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल समेत कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही थाना टूण्डला पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान संबंधित ऑटो की पहचान कर बैग को सभी सामान सहित बरामद कर लिया गया।
पुलिस द्वारा बैग सुरक्षित लौटाए जाने पर महिला ने राहत की सांस ली और फिरोजाबाद पुलिस की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।
बरामद सामान
1 मंगलसूत्र (पीली धातु)
1 अंगूठी (पीली धातु)
1 पायल (सफेद धातु)
कपड़े एवं अन्य सामान
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक अपराध सारदेव सिंह
उपनिरीक्षक धीरेन्द्र
हेड कांस्टेबल देवेन्द्र
महिला आरक्षी प्रिया
टूण्डला पुलिस की इस तत्परता और ईमानदार कार्यशैली ने आमजन के बीच पुलिस के प्रति भरोसे को और मजबूत किया है।




