यूपी
फिरोजाबाद मोमोस के ठेले में सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, ठेला जलकर खाक
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित सुहाग नगर
फिरोजाबाद : मोमोस के ठेले में सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, ठेला जलकर खाक
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित सुहाग नगर
में ब्लू डार्ट कोरियर सेंटर के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां मोमोस के ठेले में रखे गैस सिलेंडर से लीक होने के कारण अचानक भीषण आग लग गई।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा ठेला जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।




