Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

नेशनल हाईवे में गई जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी

धरने में पहुंचे सपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, सरकार पर साधा निशाना बोले किसानों को नहीं मिल रहा हक

नेशनल हाईवे में गई जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी

 

धरने में पहुंचे सपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, सरकार पर साधा निशाना बोले किसानों को नहीं मिल रहा हक

शिकोहाबाद। नेशनल हाईवे में अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। शिकोहाबाद के नेशनल हाईवे आरोंज के पास चल रहे इस धरने में क्षेत्रीय सपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा पहुंचे और किसानों को अपना समर्थन दिया।

धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर किसानों की जमीन लेने के बाद उन्हें उचित मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए जल्द समाधान की मांग की।

धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि जब तक उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!