
मैनपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई NEET 2026 परीक्षा

10 केंद्रों पर 3259 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती से रही सख्त निगरानी
खबर
मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 का आयोजन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 3259 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन ने सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की थी।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगभग 200 पुलिसकर्मियों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया। केंद्रों के बाहर सघन चेकिंग और निगरानी की गई, वहीं अंदर भी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार पूरे जिले में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
वाइट में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी सुरक्षा इंतजाम पहले से ही पुख्ता किए गए थे और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट




