जिलाधिकारी की सख्ती वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए कड़े निर्देश
बड़े पौधों के रोपण मियांवाकी पद्धति और तालाब किनारे हरियाली बढ़ाने पर जोर

जिलाधिकारी की सख्ती वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए कड़े निर्देश

बड़े पौधों के रोपण मियांवाकी पद्धति और तालाब किनारे हरियाली बढ़ाने पर जोर

खबर
फिरोजाबाद में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण जिला वृक्षारोपण और जिला गंगा समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और प्रभागीय वनाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी और परिणामकारी बनाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए उन्होंने कहा कि पौधरोपण के समय छोटे पौधों की बजाय बड़े पौधों का चयन किया जाए ताकि उनके जीवित रहने की संभावना अधिक हो और वे जल्दी विकसित हो सकें
उन्होंने शहरी सघन और औद्योगिक क्षेत्रों में कम स्थान पर अधिक हरियाली विकसित करने के लिए मियांवाकी पद्धति अपनाने के निर्देश दिए साथ ही सभी तालाबों के किनारे छायादार और फलदार पौधे अनिवार्य रूप से लगाए जाने पर जोर दिया ताकि जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन भी मजबूत हो सके
जिलाधिकारी ने सड़क और नहर किनारे लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा ताकि मवेशियों से नुकसान न हो उन्होंने ऊसर और बीहड़ भूमि पर पौधरोपण करते समय स्थानीय मिट्टी और प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुसार पौधों के चयन के निर्देश भी दिए
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि जनपद में अब तक 425 ग्रीन चौपालों का आयोजन किया जा चुका है जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करें बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता उपायुक्त उद्योग सहित सभी खंड विकास अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे




