Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्य

नई बस्ती में भीषण आग का कहर: आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी राख, दहेज का सामान भी स्वाहा

आग से आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी राख, दहेज का सामान भी जला हरदोई (माधवगंज), 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

आग से आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी राख, दहेज का सामान भी जला

Oplus_16908288

हरदोई (माधवगंज), 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

थाना माधवगंज क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती में गुरुवार शाम करीब छह बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

Oplus_16908288

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक ग्रामीण काबू पाने की कोशिश करते, तब तक कई घरों में रखा सामान जल चुका था। इस हादसे में रमेश, कैलाश, पंचम, नन्हे, गुड्डू और चन्द्र प्रकाश के घरों में रखी सरसों, धान, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

सबसे अधिक नुकसान कैलाश के परिवार को हुआ। उनके घर में रखी बाइक, साइकिल, कपड़े और खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। इतना ही नहीं, उनकी एक भैंस भी आग की चपेट में आकर घायल हो गई। कैलाश की पुत्री आरती की शादी आगामी रविवार को तय थी, जिसके लिए जुटाया गया दहेज और अन्य सामान भी आग में जल गया।

वहीं, आग से भैंस को बचाने के प्रयास में नन्हेलाल की पुत्री सपना झुलस गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए भेजा गया है।

पीड़ितों ने बताया कि आग लगने के समय अधिकांश लोग खेतों में काम कर रहे थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विजय कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!