Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, पचोखरा पुलिस ने दो आरोपियों को माल सहित दबोचा

फिरोजाबाद: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, पचोखरा पुलिस ने दो आरोपियों को माल सहित दबोचा

 

दुकान में हुई चोरी का त्वरित अनावरण, विशेष अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फिरोजाबाद, 19 अप्रैल 2026।

जनपद फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुकान में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने चोरी के माल सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में की गई। थाना पचोखरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना का सफल अनावरण किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम उर्फ अग्रेज पुत्र ओमबाबू निवासी पचोखरा और आकाश पुत्र रामवीर सिंह निवासी देवखेड़ा रोड, पचोखरा के रूप में हुई है। दोनों को 18 अप्रैल 2026 को पचोखरा तिराहे से आनंदपुर बंबा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। इनके खिलाफ थाना पचोखरा में मु0अ0सं0 98/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

थानाध्यक्ष अमित कुमार तोमर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रेमचंद यादव, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंकित मलिक, देवेन्द्र कुमार और विष्णु कुमार सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!