Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

आगरा खंड स्नातक MLC चुनाव: अंबरीश पाल सिंह का जनसंपर्क तेज, शिक्षकों और स्नातकों से मांगा समर्थन

स्कूलों में जनसंवाद कर समस्याएं सुनीं, बोले“स्नातक वर्ग बदलाव की ताकत”

आगरा खंड स्नातक MLC चुनाव: अंबरीश पाल सिंह का जनसंपर्क तेज, शिक्षकों और स्नातकों से मांगा समर्थन

 

स्कूलों में जनसंवाद कर समस्याएं सुनीं, बोले“स्नातक वर्ग बदलाव की ताकत”

आगरा। आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने आगरा स्थित सुमित राहुल मेमोरियल पब्लिक स्कूल और होली पब्लिक स्कूल में शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं के साथ व्यापक जनसंवाद किया।

इस दौरान अंबरीश पाल सिंह ने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनका समर्थन मांगा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वह एक शिक्षाविद् होने के नाते शिक्षकों और स्नातक वर्ग की समस्याओं को गहराई से समझते हैं।

उन्होंने कहा, “आपका साथ, सहयोग और समर्थन लेने के लिए मैं आपके बीच आया हूं। यह चुनाव स्नातकों का चुनाव है, जिसके माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।”

जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें रामानन्द चौहान (प्रधानाचार्य, सुमित राहुल मेमोरियल पब्लिक स्कूल), संजय तोमर (प्रबंधक, होली पब्लिक स्कूल), शालिनी अश्वनी, हिना, नीलम शर्मा, आशीष कुमार सक्सैना, पारुल अग्रवाल, डॉ. राखी चौधरी, अतुल श्रीवास्तव, नुपुर खंडेलवाल, रश्मित कौर और अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।

अंत में अंबरीश पाल सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि उनका समर्थन उन्हें एक सशक्त प्रतिनिधि बनाएगा, जिससे वे शिक्षकों और समाज के हितों की आवाज को मजबूती से उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!