क्राइमयूपीलोकल न्यूज़
खड़ित के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
अज्ञात वाहनों की टक्कर से हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
खड़ित के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
अज्ञात वाहनों की टक्कर से हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
फिरोजाबाद:
जनपद के थाना जसराना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना गांव खड़ित के पास करीब शाम साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहनों ने दो युवकों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गए।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया। मृतकों की पहचान मिलावली निवासी बिकेश और जसराना निवासी समीम के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।




