Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

अंबेडकर शोभायात्रा से पहले फिरोजाबाद में हाई अलर्ट, SSP ने किया पैदल गश्त

भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन व सादा वेश में टीमें सक्रिय, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी

अंबेडकर शोभायात्रा से पहले फिरोजाबाद में हाई अलर्ट, SSP ने किया पैदल गश्त

भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन व सादा वेश में टीमें सक्रिय, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी
खबर:
फिरोजाबाद। जनपद में 19 अप्रैल को निकलने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने नगर क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के साथ भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी जा सके। शोभायात्रा के मद्देनजर शहर में व्यापक स्तर पर पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई है।
इसके अलावा सादा वेश में पुलिस टीमों और अभिसूचना इकाइयों को भी सक्रिय किया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। ड्रोन कैमरों और दूरबीन से लैस पुलिसकर्मियों की छतों पर भी ड्यूटी लगाई गई है, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा सके।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!