Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में वायरल VIDEO पर बवाल, तहसीलदार के आरोपों पर कर्मचारी संघ का पलटवार

संघ बोला—आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार, आयुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग

फिरोजाबाद में वायरल VIDEO पर बवाल, तहसीलदार के आरोपों पर कर्मचारी संघ का पलटवार

संघ बोला—आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार, आयुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग
फिरोजाबाद:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फिरोजाबाद के प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। वीडियो में टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
अब इस मामले में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, फिरोजाबाद खुलकर सामने आ गया है और आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। संघ ने आगरा मंडल के आयुक्त को औपचारिक पत्र भेजकर पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संघ का कहना है कि वायरल वीडियो में लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह असत्य, निराधार और भ्रामक हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र खन्ना समेत अन्य कर्मचारियों पर भूमि विवाद को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप तथ्यहीन हैं।
कर्मचारी संघ के अनुसार, इस तरह के आरोपों से कर्मचारियों की छवि खराब हो रही है और प्रशासन की साख पर भी असर पड़ रहा है। संघ ने यह भी बताया कि संबंधित मामले की पहले ही जांच कराई जा चुकी है, जिसमें अधिकांश आरोप गलत पाए गए थे।
इसके बावजूद बार-बार सार्वजनिक मंचों पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश और असंतोष बढ़ रहा है।
संघ ने आयुक्त से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप झूठे साबित होते हैं तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!