Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपी

प्रयागराज रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत

ट्रैक पर शव देखने उतरे यात्री पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आए करछना के पास हुआ हादसा

प्रयागराज रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत
प्रयागराज मंडल के करछना–भीरपुर रेलखंड के बीच 15 अप्रैल 2026 की शाम एक बेहद दुखद घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12312 (डाउन दिशा) के गार्ड और लोको पायलट ने शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर किलोमीटर संख्या 801/24-22 के पास डाउन मेन लाइन पर एक शव देखा। इसके बाद ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई।
इसी दौरान, शाम करीब 6 बजकर 47 मिनट पर अप दिशा में आ रही गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस उसी स्थान से गुजर रही थी। इस दौरान चार लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रेलवे प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!