Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
खेलयूपी

सी. एल. जैन महाविद्यालय में हुआ त्रिदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन, उत्साह, उमंग एवं खेल भावना से परिपूर्ण रहा परिसर

फिरोजाबाद । सी. एल. जैन महाविद्यालय

सी. एल. जैन महाविद्यालय में हुआ त्रिदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन, उत्साह, उमंग एवं खेल भावना से परिपूर्ण रहा परिसर

फिरोजाबाद । सी. एल. जैन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ जी. सी. यादव की अध्यक्षता और डॉ कुबेर सिंह के निर्देशन में 6 से 8 अप्रैल तक त्रिदिवसीय एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें, 06 अप्रैल को बैडमिंटन तथा रस्सा कसी पुरुष व महिला रस्सा कसी गर्ल्स टीम में टीम सी विजई रही और एथलीट राहुल कुमार के निर्देशन में 07 अप्रैल को हुई 100 मीटर दौड़ में हर्ष प्रताप प्रथम, वंश जैन द्वितीय व अमन प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 200 मीटर रेस में करण कुमार ने प्रथम, अंकित कुमार ने द्वितीय और वंश जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और कबड्डी में हर्ष प्रताप सिंह की टीम ए विजई रही तथा, करण कुमार की टीम उपविजेता रही। इसी क्रम में डॉक्टर संजय सिंह व डॉक्टर दीपिका चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को हुई शतरंज प्रतियोगिता में अतीत कुमार प्रथम, नमन तेनगुरिया द्वितीय और वीरू तृतीय स्थान पर रहे। कैरम प्रतियोगिता में सोजाब अली प्रथम तथा रहमान द्वितीय स्थान पर रहे।

डॉ रवि तथा डॉक्टर प्रदीप जैन के नेतृत्व में आयोजित खो खो प्रतियोगिता में पूजा यादव , मनीषा शर्मा, तमन्ना, प्रवेश, शुभांशी जैन, ज्योति शर्मा, लक्ष्मी तथा महक, अर्शी की टीम बी विजय रही। डॉक्टर सर्वेश यादव के नेतृत्व में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टॉम टीम विनर रही जिसके कैप्टन हर्ष प्रताप तथा रनर अप टीम जिमी के कप्तान प्रतीक यादव रहे। महिला टीम में अश्विनी किरण जिसकी कैप्टन पूजा यादव तथा रनर अप टीम मिनी मॉल की कैप्टन शुभांशी रहीं और राहुल कुमार के निर्देशन में गोला फेक में करण कुमार प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय व अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। हाई जंप में करण कुमार प्रथम, हर्ष प्रताप द्वितीय व नितिन कुमार थर्ड स्थान पर रहे तथा, लॉन्ग जंप में करण कुमार प्रथम हर्ष प्रताप द्वितीय व अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जीसी यादव ने सभी प्रतिभागियों, आयोजन समिति एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

खेलों के आयोजन में डॉ रश्मि जिंदल, डॉक्टर हेमलता यादव, डॉक्टर अरुण यादव, डॉक्टर के के सिंह, डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी, डॉक्टर शिवानी गोयल, डॉक्टर एसपी सिंह, टिंकल जैन और उमेश कुमार व समस्त शिक्षणेत्तर साथियों का विशेष सहयोग रहा। तथा, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!