यूपीराजनीति

फिरोजाबाद: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर कैला देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस

फिरोजाबाद: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर कैला देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार सुबह शहर के कैला देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर और महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य न सिर्फ सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाना है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!