Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपी

फिरोजाबाद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 559 लोग हिरासत में

पुलिस के विशेष अभियान में 424 लोगों पर कानूनी कार्रवाई, बाकी को दी गई कड़ी चेतावनी फिरोजाबाद, 04 अप्रैल 2026

फिरोजाबाद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 559 लोग हिरासत में

पुलिस के विशेष अभियान में 424 लोगों पर कानूनी कार्रवाई, बाकी को दी गई कड़ी चेतावनी
फिरोजाबाद, 04 अप्रैल 2026।

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में संचालित किया गया।
अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बाजारों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों तथा शराब के ठेकों के आसपास व्यापक चेकिंग की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने और शराब पीकर उपद्रव करने वाले कुल 559 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
इनमें से 424 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 34 पुलिस अधिनियम / 292 बीएनएस के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान किया गया, जबकि अन्य लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस का संदेश:
फिरोजाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और उपद्रव करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!