Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपी

निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त प्रशासन, तय मानकों से ज्यादा फीस वसूली पर होगी कार्रवाई

फिरोजाबाद | 08 अप्रैल (सूचना विभाग)

निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त प्रशासन, तय मानकों से ज्यादा फीस वसूली पर होगी कार्रवाई

फिरोजाबाद | 08 अप्रैल (सूचना विभाग)

जनपद में संचालित निजी विद्यालयों द्वारा फीस, यूनिफॉर्म और पाठ्य पुस्तकों के नाम पर की जा रही अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जिला शुल्क नियामक समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक अपने कक्ष में आयोजित की।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी निजी विद्यालय निर्धारित मानकों से अधिक फीस नहीं वसूलेगा। फीस वृद्धि से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी अभिभावक को किताबें या यूनिफॉर्म किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। सभी स्कूलों को पारदर्शिता बनाए रखने और शासन के नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना होगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी रखें और यह सुनिश्चित करें कि सभी निजी विद्यालय निर्धारित नियमों के अनुरूप ही कार्य करें।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!