E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, संदिग्ध तेल सीज

खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से घी, सरसों के तेल और अखरोट के कुल 5 नमूने लिए। टूंडला और फिरोजाबाद में सरसों का तेल सीज, मिलावट रोकने के लिए अभियान तेज।

फिरोजाबाद में नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, संदिग्ध तेल सीज

खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से घी, सरसों के तेल और अखरोट के कुल 5 नमूने लिए। टूंडला और फिरोजाबाद में सरसों का तेल सीज, मिलावट रोकने के लिए अभियान तेज।

 

फिरोजाबाद। आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किए और संदिग्ध सरसों के तेल को सीज करने की कार्रवाई की।

 

खाद्य आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान अधिक खपत वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मिलावट की आशंका पर नियमानुसार कार्रवाई करना है।

 

इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई

 

गालिब नगर स्थित शाहनवाज किराना स्टोर से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया। मौके पर 8 कनस्तरों में रखे लगभग 120 किलोग्राम सरसों के तेल को सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 20,650 रुपये बताई गई है।

 

आगरा गेट स्थित पारसनाथ ट्रेडर्स से घी के दो नमूने लिए गए। वहीं, कोटला रोड स्थित मयंक ट्रेडर्स से अखरोट का एक नमूना संग्रहित किया गया।

 

इसके अलावा, एटा रोड, टूंडला स्थित विक्रेता तरुण जैन के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया। यहां उपलब्ध लगभग 198 लीटर सरसों के तेल को भी सीज किया गया।

 

मिलावट रोकने के लिए बढ़ाई जाएगी निगरानी

 

सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डेय ने बताया कि आगामी नवरात्रि के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। मिलावट की आशंका वाले प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री और भंडारण पर लगातार निगरानी की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। मिलावट पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

PCT News Digital | Pink City Times हिंदी साप्ताहिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!