Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

पसीने वाले हनुमान जी मंदिर के पास विसर्जन स्थल का निरीक्षण, बैरिकेडिंग, पुलिस बल, गोताखोर, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

पसीने वाले हनुमान जी मंदिर के पास विसर्जन स्थल का निरीक्षण, बैरिकेडिंग, पुलिस बल, गोताखोर, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

फिरोजाबाद। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र स्थित पसीने वाले हनुमान जी मंदिर के पास बनाए गए गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष रूप से निर्देश दिए कि बच्चों और छोटे किशोरों को गहरे पानी में न जाने दिया जाए। घाट पर मजबूत बैरिकेडिंग के साथ पर्याप्त संख्या में जल पुलिस, गोताखोर और आपदा प्रबंधन टीम को तैनात रखने के निर्देश भी दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन स्थल और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ ही घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त और निगरानी की जाए।

विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराएं।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने गणेश उत्सव समितियों तथा श्रद्धालुओं से अपील की कि निर्धारित मार्ग और विसर्जन स्थल का ही प्रयोग करें, सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!