Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: नाले के गंदे पानी में गिरकर हलवाई की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

जमालपुर में रेलवे पुलिया के नीचे भरे पानी में अंधेरे में फिसला पैर, ग्रामीणों ने नगर निगम पर लापरवाही के लगाए आरोप

फिरोजाबाद: नाले के गंदे पानी में गिरकर हलवाई की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

जमालपुर में रेलवे पुलिया के नीचे भरे पानी में अंधेरे में फिसला पैर, ग्रामीणों ने नगर निगम पर लापरवाही के लगाए आरोप

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में रेलवे पुलिया के नीचे भरे गंदे पानी में गिरने से 36 वर्षीय हलवाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान विमल कुमार धनकर पुत्र उदयवीर सिंह के रूप में हुई है।

बताया गया कि विमल कुमार रात करीब सात बजे काम से घर लौट रहा था। अंधेरा होने के कारण रेलवे पुलिया के नीचे भरे पानी से निकलते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तलाश की, जिसके बाद विमल के पानी में गिरने की जानकारी सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे लंबे समय से गंदा पानी भरे होने का आरोप लगाते हुए संबंधित विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!