Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

चार बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की घटना का सफल अनावरण

शिकोहाबाद पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

चार बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की घटना का सफल अनावरण

 

फिरोजाबाद/6 सितम्बर। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद की हैं।

 

ई-रिक्शा की चार बैटरियां हुई थीं चोरी

 

पुलिस के अनुसार, 24/25 अगस्त की रात घर के सामने चार्जिंग पर खड़े दो ई-रिक्शाओं से चार बैटरियां चोरी हो गई थीं। मामले में 5 सितंबर को थाना शिकोहाबाद पर मुकदमा संख्या 698/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

 

हाईवे सर्विस रोड से गिरफ्तारी

 

घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने अरबाज पुत्र समीउद्दीन और सुमित पुत्र असरफी लाल, निवासी उरमुरा किरार, थाना शिकोहाबाद को NH-19 हाईवे सर्विस रोड पर बोझिया कट से पहले कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल के पास से गिरफ्तार किया।

 

चोरी की चार बैटरियां बरामद

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चार नीले रंग की Eastman PREMIUM मार्का बैटरियां बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

 

पुलिस टीम की कार्रवाई

 

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक आदेश कुमार, उपनिरीक्षक जहीर हुसैन सहित थाना शिकोहाबाद पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!