बारावफात पर्व को लेकर फिरोजाबाद पुलिस अलर्ट, एंटी रॉयट उपकरणों का कराया अभ्यास
पुलिसकर्मियों एवं क्यूआरटी को आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

बारावफात पर्व को लेकर फिरोजाबाद पुलिस अलर्ट, एंटी रॉयट उपकरणों का कराया अभ्यास

पुलिसकर्मियों एवं क्यूआरटी को आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
फिरोजाबाद/25 अगस्त। आगामी बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा क्यूआरटी को एंटी रॉयट उपकरणों के संचालन एवं प्रयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा पुलिसकर्मियों एवं क्यूआरटी को आगामी बारावफात पर्व के दृष्टिगत आपात एवं विषम परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को गैस गन, एंटी रॉयट गन, रबर बुलेट गन एवं टियर गैस लॉन्चर आदि एंटी रॉयट उपकरणों के प्रयोग एवं संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसका उद्देश्य आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस बल को पूरी तरह तैयार रखना तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं आपसी समन्वय बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
फिरोजाबाद पुलिस ने कहा कि आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।




