क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद में नकली पनीर के खिलाफ सख्ती, 8 खाद्य नमूने लिए

दो माह में लिए गए 10 पनीर नमूनों में 4 स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिले, डेयरियों और बाहर से आने वाले पनीर पर बढ़ाई निगरानी

शिकोहाबाद में नकली पनीर के खिलाफ सख्ती, 8 खाद्य नमूने लिए

दो माह में लिए गए 10 पनीर नमूनों में 4 स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिले, डेयरियों और बाहर से आने वाले पनीर पर बढ़ाई निगरानी

फिरोजाबाद। दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश और आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश के तहत शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुल 8 नमूने जांच के लिए लिए गए।

अभियान के दौरान कृष्णा डेयरी, राधिका डेयरी, मोहन डेयरी और पाण्डेय डेयरी से पनीर के एक-एक नमूने लिए गए। वहीं गोपाल डेयरी से घी का नमूना तथा होटल ताज अनुषी से पनीर और काजू के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को सीलबंद कर खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

 

दो माह में 4 पनीर नमूने निकले हानिकारक

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार पिछले दो माह में पनीर के कुल 10 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 4 नमूने प्रयोगशाला जांच में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए। इसके बाद जिले की स्थानीय डेयरियों के साथ दूसरे जिलों से आने वाले पनीर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

होटल को जारी हुआ सुधार नोटिस

 

निरीक्षण के दौरान होटल ताज अनुषी में मिली कमियों को लेकर विभाग की ओर से सुधार नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय करते हुए मिलावट की सूचना मिलने पर लगातार कार्रवाई करने की बात कही है।

 

मिलावट मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

विभाग के मुताबिक जांच रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने, खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराने और एफआईआर तक की कार्रवाई की जा सकती है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों से निर्धारित गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल करने और प्रतिबंधित या हानिकारक रसायनों का प्रयोग नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार दूध, पनीर, घी, खोया समेत अन्य दुग्ध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!