यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

ठेका सफाई कर्मचारियों ने 15,007 रुपये वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नगर निगम में दिया धरना

आगरा नगर निगम की तर्ज पर वेतन बढ़ाने की मांग, अधिकारियों ने आगामी माह से भुगतान का दिया आश्वासन

ठेका सफाई कर्मचारियों ने 15,007 रुपये वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नगर निगम में दिया धरना

आगरा नगर निगम की तर्ज पर वेतन बढ़ाने की मांग, अधिकारियों ने आगामी माह से भुगतान का दिया आश्वासन

 

फिरोजाबाद। नगर निगम में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों ने 15,007 रुपये मासिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मंगलवार को नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए।

 

धरने का नेतृत्व संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश सरन और अध्यक्ष आचार्य कृष्ण मुरारी ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि महंगाई के दौर में ठेका सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर शहर की सफाई व्यवस्था को संभाल रहे हैं, लेकिन मौजूदा वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर वेतन वृद्धि की मांग कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण उनमें नाराजगी बढ़ रही थी।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश श्रम अनुभाग-2, लखनऊ से जारी वेतन वृद्धि संबंधी शासनादेश भी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। कर्मचारियों ने मांग की कि 15,007 रुपये की वेतन वृद्धि का लाभ इसी माह से लागू किया जाए।

 

धरना समाप्त कराने के लिए नगर आयुक्त प्रशांत नागर, अपर नगर आयुक्त और स्वास्थ्य प्रभारी आरपी सिंह ने कर्मचारी नेताओं से वार्ता की। कर्मचारी नेताओं के मुताबिक, वार्ता के दौरान अधिकारियों ने आगरा नगर निगम की तर्ज पर ठेका सफाई कर्मचारियों के वेतन में 15,007 रुपये की वृद्धि का लाभ आगामी माह से दिए जाने का आश्वासन दिया।

 

वहीं, महापौर ने भी अधिकारियों को ठेका सफाई कर्मचारियों को जल्द वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया।

Pink City Times | PCT News

स्थानीय खबरों की विश्वसनीय आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!