Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

थाना नारखी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में घायल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

फिरोजाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Oplus_16908288

 

थाना नारखी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में घायल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

Oplus_16908288

फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को थाना नारखी क्षेत्र के नयावांस निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना नारखी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 9M/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

oplus_0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 28 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वीरेश उर्फ वीरा बेंदी की पुलिया के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Oplus_16908288

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!