Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 करोड़ रुपये की 13.198 किलो चरस के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नेपाल-बिहार के रास्ते लाकर 4-5 गुना दाम पर बेचता था चरस, एसओजी, सर्विलांस और मक्खनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 करोड़ रुपये की 13.198 किलो चरस के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नेपाल-बिहार के रास्ते लाकर 4-5 गुना दाम पर बेचता था चरस, एसओजी, सर्विलांस और मक्खनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना मक्खनपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 13.198 किलोग्राम अवैध चरस, एक मोबाइल फोन और 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय पुत्र रामाधार, निवासी ग्राम गोनाहा चैनपुर, थाना रक्सौल, जनपद मोतीहारी (बिहार) के रूप में हुई है। उसे मुखबिर की सूचना पर बिल्टीगढ़ रोड, मक्खनपुर स्थित कब्रिस्तान के पास एक खोखे के निकट से गिरफ्तार किया गया।

नेपाल और बिहार के रास्ते करता था तस्करी

पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त नेपाल और बिहार के रास्ते कम कीमत पर चरस खरीदकर उत्तर प्रदेश समेत अन्य क्षेत्रों में 4 से 5 गुना अधिक कीमत पर बेचता था। वह अवैध चरस को बैग में छिपाकर तस्करी के लिए ले जा रहा था।

युवाओं को बना रहा था नशे का आदी

पुलिस के मुताबिक आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए युवाओं को नशे की लत लगाने का काम कर रहा था, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मु0अ0सं0 216/2026 के तहत धारा 8/20(B)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई को एसओजी प्रभारी निरीक्षक प्रेमशंकर पाण्डेय, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार, थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा तथा मक्खनपुर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!