Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: जैन मंदिर पुल निर्माण साइट पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर से मारपीट, मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश

थाना उत्तर क्षेत्र की घटना, घायल सुपरवाइजर अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

फिरोजाबाद: जैन मंदिर पुल निर्माण साइट पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर से मारपीट, मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश

Oplus_16908288

 

थाना उत्तर क्षेत्र की घटना, घायल सुपरवाइजर अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

 

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित जैन मंदिर पुल निर्माण स्थल पर तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। वारदात के बाद घायल सुपरवाइजर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

 

जानकारी के अनुसार, हरी बाबू पुत्र राजबहादुर, निवासी नगला बरी, थाना नसीरपुर, जैन मंदिर पुल निर्माण स्थल पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

 

घटना में घायल हरी बाबू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!