बकरीद से पहले फिरोजाबाद में हाई अलर्ट, ADG-डीएम-SSP का फ्लैग मार्च
शिकोहाबाद और सिरसागंज में एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस का पैदल गश्त, सड़क पर नमाज और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती फिरोजाबाद। बकरीद के त्योहार को लेकर

बकरीद से पहले फिरोजाबाद में हाई अलर्ट, ADG-डीएम-SSP का फ्लैग मार्च
शिकोहाबाद और सिरसागंज में एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस का पैदल गश्त, सड़क पर नमाज और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती
फिरोजाबाद। बकरीद के त्योहार को लेकर

फिरोजाबाद जनपद में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। कानून व्यवस्था बनाए रखने और शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से एडीजी एसके भगत ने डीएम और एसएसपी के साथ भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान संवेदनशील इलाकों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
एडीजी एसके भगत ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज अदा नहीं होने दी जाएगी। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी या शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं शिकोहाबाद और सिरसागंज क्षेत्र में एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल गश्त किया। पुलिस टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि बकरीद को लेकर जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।




