भाई ही बना भाई का कातिल, गर्दन में गोली मारकर उतारा मौत के घाट
फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, पुलिस ने हत्यारोपी आकाश को तमंचे समेत दबोचा

भाई ही बना भाई का कातिल, गर्दन में गोली मारकर उतारा मौत के घाट
फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, पुलिस ने हत्यारोपी आकाश को तमंचे समेत दबोचा
फिरोजाबाद
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मामूली विवाद में अपने भाई अवनीश उर्फ छोटू की गर्दन में गोली मार दी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नसीरपुर पुलिस ने आरोपी आकाश पुत्र उमेशचन्द्र निवासी सहसपुर अब्बासपुर को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित नगला जवाहार पुलिया के नीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध 315 बोर तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल 2026 को आरोपी आकाश ने अपने भाई अवनीश उर्फ छोटू को जान से मारने की नीयत से गर्दन में गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए आगरा भेजा गया, जहां 28 अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। मामले में थाना नसीरपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।




