दबंगों का कहर: गरीब मजदूर की झोपड़ी में लगाई आग, पूरा सामान जलकर राख
जमीन कब्जाने के विवाद में वारदात की आशंका, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
मैनपुरी | कुर्रा थाना क्षेत्र
जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि एक गरीब मजदूर की झोपड़ी में आग लगा दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।
मामला गांव तखरऊ का है। पीड़ित सहदेश पुत्र रामकिशन ने बताया कि उसने करीब दो वर्ष पहले मेहनत मजदूरी कर 60 हजार रुपये में एक छोटा सा प्लॉट खरीदा था। उसी प्लॉट पर झोपड़ी बनाकर वह अपने परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहा था।
आरोप है कि 12 अप्रैल 2026 की देर रात गांव के ही अमित, सुमित और शिवनाथ नामक दबंगों ने मिलकर उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
पीड़ित ने इस मामले में थाना कुर्रा में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दबंग लोग पीड़ित की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद गांव में भारी रोष है और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बाइट (ग्रामीण):
“गांव के कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए झोपड़ी में आग लगा दी गई। हम प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।”
रिपोर्ट:
मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ
मैनपुरी




