रेलवे अंडरपास में लगी भीषण आग, फाइबर और प्लास्टिक की चादरें जलकर राख
रूधैनी गांव के पास शिकोहाबाद-फर्रूखाबाद रेलवे लाइन पर हुआ हादसा, करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया आग पर काबू

PCT News Digital | Pink City Times

रेलवे अंडरपास में लगी भीषण आग, फाइबर और प्लास्टिक की चादरें जलकर राख

रूधैनी गांव के पास शिकोहाबाद-फर्रूखाबाद रेलवे लाइन पर हुआ हादसा, करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया आग पर काबू

फिरोजाबाद। विकासखंड अरांव क्षेत्र में रूधैनी गांव के पास शनिवार दोपहर शिकोहाबाद-फर्रूखाबाद रेलवे लाइन पर बने अंडरपास में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अंडरपास के ऊपर बने शेड में लगी फाइबर और प्लास्टिक की चादरें तेजी से जलने लगीं। आग की लपटें और धुआं काफी दूर तक दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, अंडरपास के नीचे एक किसान ने मक्का के गट्ठर रखे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर या शरारती तत्व द्वारा गट्ठरों में आग लगाई गई, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और अंडरपास के ऊपर लगे शेड तक पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिरसागंज से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के दौरान उठती लपटों और धुएं को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
गनीमत रही कि आग लगने के समय अंडरपास में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से अंडरपास के ऊपर बना शेड और उसमें लगी फाइबर व प्लास्टिक की चादरें जलकर राख हो गईं।
आग लगने के वास्तविक कारणों और रेलवे की संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
बाइट — ग्रामीण




