थाना दक्षिण पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच में हुई पुष्टि, विकास कुमार और रूबी देवी पर कार्रवाई

PCT News | फिरोजाबाद | 6 सितंबर 2026
थाना दक्षिण पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच में हुई पुष्टि, विकास कुमार और रूबी देवी पर कार्रवाई
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 1098/2025 में वांछित एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास कुमार पुत्र रामनाथ और रूबी देवी पत्नी विकास कुमार, निवासी ग्राम मुक्तापुर, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। दोनों को जैन मंदिर चौराहा, थाना दक्षिण क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का कराया गया मिलान
पुलिस के मुताबिक 2 अक्टूबर 2025 को वादिया की तहरीर के आधार पर थाना दक्षिण में मु0अ0सं0 1098/2025 धारा 108 बीएनएस के तहत विकास कुमार सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान मृतक शिवम कुमार द्वारा मृत्यु से पूर्व लिखे गए सुसाइड नोट को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया था। पुलिस के अनुसार जांच में सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान होने के बाद दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
विकास कुमार पुत्र रामनाथ
निवासी ग्राम मुक्तापुर, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तार अभियुक्ता
रूबी देवी पत्नी विकास कुमार
निवासी ग्राम मुक्तापुर, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थाना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक गुलफाम, उपनिरीक्षक किरनपाल, कांस्टेबल 135 ओमकार सिंह एवं महिला आरक्षी 1712 दीक्षा तिवारी थाना दक्षिण, जनपद फिरोजाबाद।
PCT News | फिरोजाबाद




