Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 2,500 रुपये भी बरामद

फरिहा पुलिस ने कैंची पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, दिल्ली के नागलोई थाने में दर्ज था बाइक चोरी का मुकदमा

चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 2,500 रुपये भी बरामद

 

फरिहा पुलिस ने कैंची पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, दिल्ली के नागलोई थाने में दर्ज था बाइक चोरी का मुकदमा

 

फिरोजाबाद। थाना फरिहा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (DL4SCQ8044) और 2,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं में वांछित एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना फरिहा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कैंची पुलिया के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रवेश पुत्र रामसेवक निवासी करैजुआ थाना फरिहा, संचित कुमार पुत्र जगदीश चंद्र निवासी नगला भादौ थाना फरिहा तथा अनय पुत्र रविन्द्र निवासी नगला बलुआ थाना शिकोहाबाद के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना नागलोई, दिल्ली में मुकदमा संख्या 045441/19, धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना फरिहा में मुकदमा संख्या 176/2026 के तहत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

बरामदगी

 

– चोरी की एक हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल, रंग ब्लैक, नंबर DL4SCQ8044

– 2,500 रुपये नकद

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

1. प्रवेश पुत्र रामसेवक, निवासी करैजुआ, थाना फरिहा, फिरोजाबाद।

2. संचित कुमार पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी नगला भादौ, थाना फरिहा, फिरोजाबाद।

3. अनय पुत्र रविन्द्र, निवासी नगला बलुआ, थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद।

 

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त अनय के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में चोरी, गिरोहबंद अधिनियम, धोखाधड़ी, मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं संचित कुमार के खिलाफ भी पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

 

थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल सुनील कुमार, नितिन कुमार, परमानन्द, आशीष कुमार तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अजयवीर सिंह की टीम ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई की।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!