देशयूपीराज्यलोकल न्यूज़

वह है प्यारा देश हमारा’ के नारों से गूंजी लेबर कॉलोनी, बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा, घर-घर लगाया तिरंगा

‘वह है प्यारा देश हमारा’ के नारों से गूंजी लेबर कॉलोनी, बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा, घर-घर लगाया तिरंगा

 

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने लेबर कॉलोनी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले बच्चों ने देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम के गायन से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया और सहायक अध्यापक मोहित चतुर्वेदी के नेतृत्व में वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद जिला गाइड कैप्टन विनीता चौधरी के निर्देशन में छात्राओं ने पिरामिड बनाकर तिरंगा लहराया। इस दौरान विनीता चौधरी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

 

विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा लेबर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं ने ‘जन्म जहां पर हमने पाया, अन्न जहां का हमने खाया, वस्त्र जहां के हमने पहने, वह है प्यारा देश हमारा’ और ‘उसकी रक्षा हम करेंगे’ जैसे देशभक्ति के नारों से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई। बच्चों के उत्साह और देशभक्ति के जज्बे को देखकर रास्ते से गुजर रहे लोग भी कुछ देर के लिए रुक गए।

 

घर-घर लगाया तिरंगा

 

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालय की गाइड छात्राओं तमन्ना, हुमैरा, लक्ष्मी, मनी, मानवी, दिव्यांशी और आम्ना ने कई घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाया। छात्राओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।

 

प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

 

15 अगस्त को होगा भव्य कार्यक्रम

 

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 15 अगस्त को विद्यालय में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राएं तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहायक अध्यापक मोहित चतुर्वेदी और सहयोगी अमित मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

 

PCT News Digital | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!