फिरोजाबाद: टूण्डला पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
चेकिंग अभियान के दौरान वैष्णो देवी मंदिर के आगे उसायनी मार्ग से गिरफ्तारी, आरोपी पर हरदोई में भी दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे

फिरोजाबाद: टूण्डला पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
चेकिंग अभियान के दौरान वैष्णो देवी मंदिर के आगे उसायनी मार्ग से गिरफ्तारी, आरोपी पर हरदोई में भी दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे
फिरोजाबाद।
जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वैष्णो देवी मंदिर से आगे उसायनी जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए रियाज अली उर्फ दिन्ना पुत्र मुन्कू निवासी मासोलापुर, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला में मु0अ0सं0 355/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध हरदोई जनपद के थाना हरपालपुर में चोरी सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने की।




