Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 लाख की लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली, 19 लाख नकद बरामद

100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचे तीन शातिर लुटेरे, लूट का सोना बेचकर मिले 19 लाख रुपये, हथियार और स्कॉर्पियो भी बरामद

शिकोहाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 लाख की लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली, 19 लाख नकद बरामद

 

100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचे तीन शातिर लुटेरे, लूट का सोना बेचकर मिले 19 लाख रुपये, हथियार और स्कॉर्पियो भी बरामद

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12 जून को हुई लूट की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से लूट के सोना बेचकर प्राप्त 19 लाख रुपये नकद, अवैध हथियार, बाइक और एक काली स्कॉर्पियो बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में लूट की घटना के खुलासे के लिए छह विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल बदमाश छीछामई नहर के रास्ते हाईवे पकड़कर फरार होने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही थाना शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। देर रात एक संदिग्ध काली स्कॉर्पियो दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने कार छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सुमित उर्फ भोला के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी नीरज और कौशेन्द्र को मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार घायल सुमित उर्फ भोला निवासी कामबक्सपुर, थाना नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा है, जिस पर पहले से हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार नीरज और कौशेन्द्र भी आपराधिक इतिहास वाले बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, छह कारतूस, 19 लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल और बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि बरामद नकदी लूट के दौरान छीने गए सोने को बेचकर प्राप्त की गई थी।

घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में लूट और डकैती की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!