अवैध तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, टूण्डला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बच्चू बाबा आश्रम के पास दबोचा गया आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद

अवैध तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, टूण्डला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बच्चू बाबा आश्रम के पास दबोचा गया आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद
फिरोजाबाद। जनपद में अवैध असलाह रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना टूण्डला पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बच्चू बाबा आश्रम के पास स्थित एक टेलर की दुकान के निकट से सोनू उर्फ चटका पुत्र केरन सिंह निवासी जौनपाई, राजा का ताल, थाना टूण्डला को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना टूण्डला में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2020 में उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हो चुका है।
न्यायालय में किया जाएगा पेश
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बरामदगी
01 अवैध तमंचा 315 बोर
01 जिंदा कारतूस 315 बोर
कार्रवाई करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार शर्मा समेत थाना टूण्डला पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।




